khabar abhi tak

स्कूटर सवार व्यापारी पर नकाबपोशों ने चाकू चलाया, मांगे थे शराब पीने पैसे


जबलपुर।
संजीवनीनगर के मारूति मैदान के पास गुरूवार को एक स्कूटर सवार व्यापारी पर तीन अज्ञात मोटरसााइकिल सवार नकाबपोशों ने चाकू चलाया। वजह यह थी कि तीनों नकाबपोश उससे शराब पीने पैसे मांग रहे थे। पैसे नहीं दिए जाने पर आरोपियों ने चाकू मारकर व्यापारी को धायल कर दिया। पुलिस आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि संजीवनीनगर निवासी सोहनलाल साहनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरंदी में गोली बिस्कुट की होलसेल की दुकान चलाता है। रात लगभग 9 बजे दुकान बंद करके अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 वाई 8754 से अपने घर आ रहा था। लगभग 9-45 बजे लाल मैदान मारूती मार्बल के घर के सामने रोड़ पर पहॅुचा। तभी एक मोटर सायकल मे तीन व्यक्ति आये, जो मुंह पर सफेद गमछा जैसा कपड़ा बंाधे हुये थे। उसे रोककर पूछने लगे कि कहां जा रहे हो़। उसने कहा कि घर जा रहा हूं। तीनों लड़के उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे। रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल में पीछे बैठे नकाबपोश ने चाकू से हमलाकर उसके दाहिने पैर में चोट पहुुचा दी। हमला कर मोटर साइकिल मोड़कर भाग गये। वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया। 

इसी तरह गोहलपुर में मछली मार्केट के पास स्कूटर से घर लौट रहे मिलौनीगंज निवासी वहजुल कमर से अज्ञात दो स्कूटर सवार पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं दिए जाने पर उस पर चाकू से हमला किया। घर के पास उसका भाई वसीम और मोहम्मद अयूब बचाने दौड़े तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भागते हुये बोले कि तुम आकिब भाईजान की जमीन छोड़ दो। नहीं तो ठीक नहीं होगा। कुछ दिन पूर्व उसने अमखेरा में एक जमीन बैंक से फायनेंस कराकर क्रय की थी। जिसका विवाद आकिब भाईजान से चल रहा है। उसे पूर्ण शंका है कि उसके साथ चाकू बाजी की घटना में आकिब भाईजान का हाथ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak