khabar abhi tak

ट्रांसफार्मर जला, रेलवे की बिजली सप्लाई ठप, कटनी-शहडोल रेलखंड पर ट्रेनें थमी रहीं

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित पठारी रेलवे फाटक के पास गुरुवार 26 मार्च को रेलवे के 220 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलनवे के शहडोल-कटनी खंड पर स्थित इस पावर हाउस में आग लगने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिसके चलते रेल संचालन भी ठप पड़ गया. घटना के बाद रेलवे के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

बताया जाता है कि क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में आग भड़की है। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाया गया है।

रेलवे के कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी है ताकि आग पर काबू पाया जा सके। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण बचाव कार्य में शुरुआत में बाधा आई, जिसे बाद में रेलवे सुरक्षा बल और कर्मचारियों ने सुरक्षित दूरी पर हटाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak