बताया गया है कि ग्राम मसूर घुघरी निवास में रहने वाली नीलेश्वरी उम्र 10 वर्ष अपनी सहेली सीमा उईके 10 वर्ष के साथ स्टॉप डेम में नहाने के लिए पहुंंची। दोनों सहेलियां दोपहर के वक्त नहा रही थी। इस दौरान नीलेश्वरी गहराई में जाकर डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए सीमा पहुंच गई। नीलेश्वरी को बचाने वक्त सीमा की गहराई में जाकर डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने देखा तो तैरते हुए नीलेश्वरी व सीमा को दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर नीलेश्वरी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए थे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नीलेश्वरी ग्राम घाटमगांव की निवासी है और वह मसूर घुघरी में अपनी बुआ के घर रह रही थी। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल छा गया।