महिलाओं ने लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि कछियाना मोहल्ला मंगल पराग मैदान क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक तत्व अभिलाष एवं उसके पिता राजेश समुद्रे, बाबू पराग ने साजिश के तहत अपने घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए। इसके बाद महिलाओं व बच्चों पर तलवार, बका व लाठियों से हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले से महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई, सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते रहे। इस दौरान बदमाशों ने क्षेत्र में जमकर आंतक मचाया। हमले में तीन महिलाओं व एक बच्चे को चोट आई है। इनकी शिकायत थाना स्तर पर की गई इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे उनके हौसले और बुलंद हो गए। एएसपी श्री शर्मा ने महिलाओं की शिकायत सुनकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Tags
jabalpur