khabar abhi tak

जबलपुर में पुलिस सेवा से रिटायर्ड हुए 9 अधिकारी-कर्मचारी, अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

 

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस सेवा से रिटायर्ड हुए 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आज कंट्रोल रुम में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन व रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। 

                                        62 वर्ष की पुलिस सेवा से रिटायर्ड हुए कार्यवाहक निरीक्षक लखन चौधरी पुलिस लाईन, कार्यवाहक निरीक्षक हरदयाल सिंह थाना प्रभारी मझगवा, कार्यवाहक उप निरीक्षक विनोद दुबे, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद दुबे (एसबी कार्यलय), उप निरीक्षक (एम) श्रीमती शीतला देवी तिवारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कमलेश सिंह ठाकुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार मन्नेवार, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामकुमार मिश्रा थाना चरगवॉ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कियाए एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहेए आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही हैए एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा हैए इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते हैए आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak