छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित नागपुर रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब डिवाइडर से टकराई स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कोलढाना निवासी परवेश उईके व रणजीत कवरेती किसी काम से नागपुर रोड की ओर रवाना हुए। जब वे महाजन लॉन के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वहीं परवेश व रणजीत के शरीरपर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि कुछ लोग पहुंच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका।
Tags
chhindwada