khabar abhi tak

राइट टाऊन के ईरानी कैफे में चली धायं धायं गोली, पुलिस टीम मौके पर

 


जबलपुर । लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राइट टाउन के समीप स्थित एक ईरानी कैफे में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। शहर के इस कैफे में हुई आपसी कहासुनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर मोड़ ले लिया और इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी कि कैफे में फायरिंग हुई है। गोली चलने की अफवाह फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और किसी अज्ञात व्यक्ति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।

​सीएसपी के साथ जांच में जुटी पुलिस टीम

​सूचना मिलते ही सीएसपी रितेश शिव और लॉर्डगंज थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैफे में मौजूद लोगों और कर्मचारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएसपी रितेश शिव ने स्पष्ट किया कि दो समूहों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी और गोली चलने की सूचना भी दी गई थी लेकिन प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब कैफे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह और सच्चाई का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak