रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम रेल मंडल के गोधरा-रतलाम सेक्शन के बीच ओएचई लाइन का पोल अचानक क्षतिग्रस्त हो गया. ये पोल अचानक रेलवे ट्रैक पर झुक गया. इस दौरान पल में विस्फोट के साथ धुआं उठने लगा. गनीमत रही कि इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी. हालांकि दूसरे ट्रैक पर जा रही ट्रेन भी पोल की चपेट में आने से बाल-बाल बची.
बाधित रहा रूट
हादसे की वजह से अप लाइन का रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया. जानकारी मिलने पर टीआरडी डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया है. गोधरा-रतलाम सेक्शन के बीच ये घटना मंगलवार सुबह 6:50 बजे के बीच की है. डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन संख्या 04726 के मैनेजर और यात्रियों ने ओएचई लाइन के पोल को क्षतिग्रस्त होते देखा. इसके बाद ट्रेन मैनेजर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी.
आसपास के स्टेशनों पर रोकी ट्रेनें
ट्रेन में मौजूद है कि यात्री ने इसका वीडियो बनाया. इस दौरान यात्री आपस में बात कर रहे हैं धुआं उठ रहा है. ये पोल तो अपनी ट्रेन से बिल्कुल सटा हुआ है. इस पोल में जबरदस्त करंट होगा. ये देखकर ट्रेन के यात्री दहशत में भी आ गए. सभी यही सुमरते रहे कि ट्रेन कब इस पोल को पार कर जाए. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यदि कोई ट्रेन अप लाइन ट्रैक पर से गुजर रही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. हादसे के कारण ट्रेन का यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा. इस दौरान कुछ यात्री गाडिय़ों और मालगाडिय़ों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया. सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कर शुरू किया गया. रेलवे की टीम घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.
