पीडि़त रिटायर्ड सैन्यकर्मी आरके सिंह ने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि घर के सामने एक साझा गार्डन है। जहां पर पड़ोसी मदन यादव उस गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और कुछ समय पहले मैंने भी वहां सब्जियां लगाना शुरू किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले दिनों मदन यादव ने कुछ लोगों को बुलाया। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने ही उन्हें थप्पड़ मार दिया। श्री सिंह का कहना है कि थप्पड़ लगने के बाद उन्हें सुनने में परेशानी होने लगी। सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच में उनके कान का पर्दा फटने की पुष्टि की और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। पीडि़त ने अधिकारियों को यह भी बताया कि घटना की लिखित शिकायत गौर थाने में दी गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण आज उन्होंने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र और घटना का वीडियो सौंपकर न्याय की मांग की। आरके सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मदन यादव की बेटी अधिवक्ता है और इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। मामले में अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच के निर्देश दिए जाने की उम्मीद है।
Tags
jabalpur