जबलपुर। नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ एवं अजाक्स संघ के सतत प्रयासों के फलस्वरूप सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 4 करोड़ रुपये की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान किया गया। संगठन द्वारा माननीय महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, माननीय निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी एवं निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार जी को अवगत कराया गया था कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान लंबित है।
इस पर निगम प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त राशि का भुगतान कराया गया। संगठन ने इस कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए माननीय महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त का आभार व्यक्त किया है।
संगठन ने शेष लंबित भुगतान भी शीघ्र कराने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अमित मेहरा सहित अक्षय कोरी, राजेंद्र पटेल, होरीलाल पटेल, कोरी नायडू, गुलशन जबलपुरी, जगदीश नन्हेट, शिवमोहन द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
