khabar abhi tak

एमपी : मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी पार्षद की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आपसी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने दतिया शहर के वार्ड क्रमांक एक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताया जाता है कि पार्षद कुशवाहा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास उनको गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

कुल्लू कुशवाहा पर दर्ज थे कई मामले

बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। प्राथमिक तौर पर इस हत्याकांड के पीछे रंजिश को वजह माना जा रहा है। मौके पर मौजूद एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak