जबलपुर। छोटा फुहारा के पास खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में शामिल होने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल उसके पंडाल में जाते ही चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज सहित मुखबिर से पतासाजी शुरू की और आरोपी सहित चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
कोतवाली टीआई मानस द्विेदी ने बताया कि खाई मोहल्ला निवासी रवि शंकर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छोटा फुहारा गुड़हाई गली में खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिये अपनी हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एन एफ 7672 से गया था। मोटर सायकल वहीं खड़ी कर दिया था। कार्यक्रम के बाद देखा उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
गठित पुलिस टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल लिये मिला, जिसे घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत उर्फ धुनगा गौड निवासी इमलिया मोड बताया। मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताया। थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल छोटा फुहारा के पास स्थित गली से चोरी करना स्वीकार किया।
