khabar abhi tak

केंद्रीय कारागार में 19 महिला बंदियों को सिखाए लजीज व्यंजनों के गुर, देखें वीडियो


जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में 19 महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लजीज व्यंजनों के गुर सिखाए गए। स्टेट इंस्टिटयूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट के सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने कई पकवान बनाना सीखा। 

जेलर मदन कमलेश के मुताबिक स्टेट इंस्टिटयूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट एवं केन्द्रीय जेल के संयुक्त तत्वाधान में जेल में परिरूद्ध महिला बंदियों के पुनर्वास हेतु रोजगारपरक सात दिवसीय व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय जेल के प्रांगण में किया गया। 


प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित कुल 19 महिला बंदियों को 07 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत में 21 व्यंजन संबंधी विधाओं का ज्ञान एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक इस प्रशिक्षण से महिला दण्डित बंदी जेल से मुक्त हो कर सुगमता से रोजगार प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण में प्राचार्य स्टेट इंस्टिटयूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट दविन्दर पाल सिंह सोढ़ी, कॉर्डिनेटर शुभंकर भट्टी, फैक्ल्टी पक उप्रेती एवं अन्य द्वारा जेल प्रांगण में उपस्थित होकर महिला बंदियों को प्रशिक्षित किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak