khabar abhi tak

सिविल लाइन में धधक उठी लग्जरी कार, देखें वीडियो



जबलपुर।
सिविल लाइन में शुक्रवार की शाम एक लग्जरी कार धधक उठी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है।

पुलिस ने बतारया कि शुक्रवार की शाम लगभग 5.15 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमना तरफ से आ रही ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 20 जेड जे 0374 कार में आग लग गई। कार चालक आरिफ खान निवासी अवस्थी अपार्टमेंट सिविल लाईन ने कार को सुभाष चंद्र बनर्जी मार्ग सिविल लाईन में रोड किनारे कार खड़ी की। कार में बैठे अन्य लोग भी उतर गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के आरक्षक शिवा राज, सौरभ तिवारी, दीपक कनौजिया, मुकेश परिहार एवं आरक्षक पवन तिवारी द्वारा साहस एवं अपनी सूझबूझ से अविलंब अग्निशमन यंत्र ;फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग करते हुये कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak