जबलपुर। जबलपुर नगर निगम में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पूर्व अधीक्षक यंत्री अजय शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है।वे कई वर्षों तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे और उनके कार्यकाल में शहर के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली. उनके निधन से न केवल उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि नगर निगम परिवार और शहरवासियों में भी शोक की लहर है। उनके सहकर्मी उन्हें एक बेहद सरल, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति और काम के प्रति पूरी तरह समर्पित इंजीनियर के रूप में याद कर रहे हैं। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री शर्मा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निज निवास से शुरू होकर ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नगर निगम के पूर्व अधीक्षक यंत्री अजय शर्मा का निधन: ग्वारीघाट में अंतिम संस्कार आज
byKhabarAbhiTak
-
0
