khabar abhi tak

राम जन्मोत्सव पर प्रभु राम का अभिषेक



जबलपुर। राम मंदिर कजरवारा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर पंडित अनंता तिवारी के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान सुरेश उपाध्याय, पूर्व पार्षद अनुराधा उपाध्याय, सचिन और सपना उपाध्याय ने विधि-विधान से प्रभु राम लला की प्रतिमा का अभिषेक किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान को नवीन वस्त्र और पुष्प मालाएं अर्पित की गईं। आयोजन में कंधी लाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, अटल उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अभय उपाध्याय, नमन उपाध्याय, बलराम, प्रशांत चौकसे, अनिल चौकसे, सतीश और बृजेश तिवारी ने शामिल होकर पूजन-पाठ में धर्म लाभ लिया। भक्तों ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाते हुए मंदिर में आरती और वंदना की। श्रद्धा और भक्ति के इस वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री राम के जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak