khabar abhi tak

जबलपुर : मुकादमगंज के शारदा गृह उद्योग में मिलावटखोरी, 80 किलोग्राम गरम मसाला के पैकेट जब्त

जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की खाद्य प्रतिष्ठानों में होने वाली अनिममितताओं को रोकने निरंतर की जा रही कार्यवाही के सिलसिले में काइम ब्रांच की सूचना पर गुरुवार 18 मार्च की रात को मुकादमगंज स्थित शारदा गृह उद्योग का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पैक किये जा रहे खड़े गरम मसाला में खसखस के स्थान पर अन्य दानों संभवत: राजगिरा और सूजी को शामिल कर विक्रय किया जाना पाया गया।

गरम मसाला के इन पैकेटों में संदिग्ध तेजपत्ता, चकफूल तथा दालचीनी का उपयोग किये जाने की आशंका होने के कारण इनके नमूने एकत्र कर लगभग 80 किलोग्राम की मात्रा को जप्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार नमूनों का परीक्षण राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल से कराये जाने के पश्चात् संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ पुलिस उप-निरीक्षक काइम ब्रांच संतोष पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल आनंद तिवारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak