khabar abhi tak

एमपी : रीवा में चैत्र नवरात्रि पर कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, कैमरामैन को लगी गोली, गंभीर घायल

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में गुरुवार 19 मार्च की देर रात एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है. चैत्र नवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि सामान थाना क्षेत्र से निकली कलश यात्रा पचमठा आश्रम तक पहुंची थी। वापस लौटते समय गुलाब नगर के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान कैमरामैन पवन सिंह नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक कलश यात्रा के फोटो-वीडियो शूट कर रहा था। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है।

गोली चलाने वाले का सुराग नहीं लगा

घटना की सूचना मिलते ही सामान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर फायरिंग किसने की और किन परिस्थितियों में यह वारदात हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak