जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 5वीं में जिले के 34,133 विद्यार्थियों में से 33,225 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 29167 उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में 31006 विद्यार्थियों में से 29219 ने परीक्षा दी, जिसमें से 25446 सफल रहे। दोनों कक्षाओं में पाटन ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। जहां कक्षा 5वीं में 98.23 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 97ण्13 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। अपनी सफलता का श्रेय अर्शिया खान ने शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग व मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने से उन्हें यह उपलब्धि मिली। अर्शिया के अनुसार उनके परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अर्शिया ने अन्य विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों को ध्यान से समझें, माता.पिता की बातों का सम्मान करें। पढ़ाई के दौरान मोबाइल व अन्य गैजेट्स से दूरी बनाए रखें। उन्होंने जोर दिया कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। वहीं आठवीं कक्षा में दिव्या बारोलिया ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह श्रेयांश नेमा ने भी 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।