
जबलपुर। उत्तर रेलवे द्वारा जम्मूतवी मण्डल में अधोसंरचनात्मक कार्य के चलते ब्रिज का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 11449/11450 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एक-एक ट्रिप को शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ किया जाएगा।
प्रांरभिक तिथि से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट ट्रेन
दिनांक 31 मार्च 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। अर्थात् यह रेलसेवा शहीद कैप्टन तुषार महाजन-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार, वापसी दिशा में 01 अप्रैल 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस को शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा। अर्थात् यह रेलसेवा श्री माता वैष्णो देवी कटरा–शहीद कैप्टन तुषार महाजन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाडिय़ों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस या रेलवन मोबाइल ऐप का उपयोग करें।