khabar abhi tak

गरीब रथ एक्सप्रेस में 3 युवकों ने किया जमकर डांस, बनाई रील, ब्लॉक किया रास्ता, 3 युवकों पर केस दर्ज

सतना. रायपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के एसी कोच में यात्रियो ंका रास्ता रोककर रील बनाने का एक घटाक्रम सामने आया है. यात्रियों की शिकायत पर सतना आरपीएफ में 3 यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत केस दर्ज किया है।

घटनाक्रम के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार 12 मार्च की रात करीब 9 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस (12536) के जी-1 एसी कोच के बर्थ नंबर 16 के पास हुई। ट्रेन के सतना पहुंचने से कुछ देर पहले एक युवक ने रेलवे की चादर सिर पर ओढ़ी और कोच के बीचो-बीच डांस करने लगा। उसके साथ मौजूद महिलाएं मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगीं। कुछ ही देर में दो अन्य युवक भी उसी चादर को ओढ़कर डांस में शामिल हो गए।

यात्रियों को हुई परेशानी

करीब तीन मिनट तक तीनों युवक एक ही चादर ओढ़कर नाचते रहे। इस कारण कोच के बीच का रास्ता कुछ समय के लिए ब्लॉक हो गया। रास्ता रुकने से अन्य यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। कोच में बैठे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। उस समय कोच में लगभग आठ से दस लोगों का एक परिवार भी यात्रा कर रहा था।

यात्रियों ने की शिकायत

कोच में मौजूद कुछ यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार 13 मार्च को यात्रियों ने यह वीडियो रेलवे अधिकारियों को भेजकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि युवकों की हरकत से कोच का रास्ता रुक गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आरपीएफ पोस्ट सतना के प्रभारी वीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को यह वीडियो उनके पास पहुंचा। जांच में डांस अश्लील नहीं पाया गया, लेकिन यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak