khabar abhi tak

एमपी : अगले 3 दिन जबलपुर, ग्वालियर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में आंधी-बारिश का दौर

 
भोपाल.
मौसम विभाग ने तेज गर्मी के बीच प्रदेश में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। रविवार 15 मार्च को एमपी के उत्तर और दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। यानी, इस साल मार्च में पहली बार मावठा गिरेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बादल, बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर लगातार जारी रहेगा।

ये 3 दिन बारिश, गरज-चमक वाला होगा

16 मार्च : बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर।

17 मार्च : सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर।

18 मार्च : ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।

गर्मी से मिलेगी राहत

शनिवार 14 मार्च को प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में सुबह से ही तीखी धूप रही। इससे पहले 2 दिन तक नर्मदापुरम में तीव्र लू दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।  मार्च के दूसरे हफ्ते में ही प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। पिछले 3 दिन से पारा 40 डिग्री के पार ही है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में गर्मी का असर ज्यादा है।

नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। शनिवार को भी नर्मदापुरम में तीव्र लू का असर देखा गया। लगातार तीसरे दिन तेज गर्म हवा चली। शनिवार को यहां दिन का पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन से भी गर्म जबलपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को नर्मदापुरम के बाद खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला, रतलाम, दमोह, खंडवा, खजुराहो, रायसेन, शाजापुर, गुना, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, उमरिया, सागर और धार में तापमान 37 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 37.2 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.7 डिग्री रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak