पुलिस के अनुसार पनागर क्षेत्र से 8 मार्च को नाबालिग अपने घर से किसी काम के लिए निकली। इस दौरान पूरन श्रीवास्तव नामक बदमाश ने बालिका का अपहरण कर लिया। इधर बालिका के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन जब बालिका का कहीं पता नहीं चल सका तो थाना में शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरु कर दी। बीती देर रात तीन बजे के लगभग पुलिस को खबर मिली कि आरोपी पूरन श्रीवास्तव पनागर के देवरी स्थित एक घर में बालिका को बंधक बनाकर रखे है। जिसपर पुलिस ने उक्त मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी पूरन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पूरन यहां पर बालिका को बंधक बनाकर 18 दिन शारीरिक शोषण कर रहा था। बालिका के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं घटना को लेकर परिजन सहित रिश्तेदारों में आक्रोश व्याप्त रहा।