इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडेयए अजय विश्वनाथीए रत्नेश सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि व साधु-संत उपस्थित थे। स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त वे हनुमानगढ़ी सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और सरयू नदी में स्नान भी करेंगे। इस यात्रा का आयोजन संस्कारधारी कल्याणकारी एवं मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किया गया है। यह समिति प्रतिवर्ष माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन करती है। लेकिन इस बार विशेष रूप से श्री रामलला के दर्शन का संकल्प लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर विशेष उत्सुकता है। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों की सुख-शांति, समृद्धि व जबलपुर शहर की उन्नति के लिए मां नर्मदा, प्रभु श्रीराम व माता वैष्णो देवी से प्रार्थना की। यह यात्रा 24 मार्च को पूरी होगी और सभी श्रद्धालु उसी दिन जबलपुर लौट आएंगे।