khabar abhi tak

' तोता-कासिम ' से बरामद किए 12 चोरी की मोटरसाइकिल, देखें वीडियो



जबलपुर।
लार्डगंज पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियो को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने वाहन चोरी करने के आरोप में रजा चौक निवासी कासिम खान, मक्का नगर निवासी फैजान अंसारी उर्फ तोता को गिरफ्तार किया है।            

थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य ने बताया कि गठित टीम द्वारा 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियेां के कब्जे से चुराये हुये 12 दुपहिये वाहन जप्त किये गये है।   

पुलिस ने कासिम खान और फैजान अंसारी उर्फ तोता से पूछताछ में पाया कि आरोपियों ने थाना लार्डगंज, कोतवाली, ओमती, विजयनगर, घमापुर एवं कटनी से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak