ड्यूटी के दौरानं दिवंगत हुये जबलपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिजनों को आज एसबीआई बैंक की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के समक्ष पुलिस सेलरी पैकेज एकाउण्ट के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक की पत्नी श्रीमति प्रियंका शिंदे को 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया। एसपी श्री उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा है। यह आर्थिक सहयोग दिवंगत प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिवार के लिए सहारा बनेगा। इस अवसर पर एसबीआई बैंक के रीजन-2 सहायक महाप्रबंधक अमित भगत, एसबीआई बैंक भेडाघाट शाखा प्रबंधक नवीन जैन, मुख्य प्रबंधक राधेश्याम खेरडे, एफओएस अंकित जायसवाल एवं रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य वप्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिवार जन उपस्थित रहे।