khabar abhi tak

असली चोर को भगा दिया,उसकी जगह दूसरे को पीटा, पार्षद पर भी आरोप


जबलपुर।
गोहलपुर थाना क्षेत्र के ओमनगर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना प्रहलाद मूर्तिकार वाली गली में आयोजित भागवत कथा के दौरान हुई। घायल युवक की बहन पद्मा केवट ने आरोप लगाया है कि पिंटू सेन और बालाजी टेंट हाउस संचालक के बेटों ने उसके भाई को घर से जबरन उठाया और उसकी जमकर पिटाई की। बहन का कहना है कि उसके भाई को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया गया है, जबकि असली संदिग्ध को मौके से भगा दिया गया। परिजनों के मुताबिक, मारपीट की वजह से युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक है। इस मामले में एक चौंकाने वाला आरोप स्थानीय पार्षद प्रमोद पटेल पर भी लगा है। पीड़िता का कहना है कि जब यह सब हो रहा था, तब पार्षद वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने युवक को बचाने के लिए कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak