जबलपुर। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने बीच राह एक भाई-बहन के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि भाई पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया। जानकारी के अनुसार, साहिल कहार अपनी बहिन नेहा कहार के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान राज नामक युवक और उसके दो अन्य दोस्तों ने नेहा के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब साहिल ने अपनी बहिन के साथ हो रही इस हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। बदमाशों ने पहले नेहा को थप्पड़ मारे और फिर साहिल के पैर में चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल भाई-बहिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।