khabar abhi tak

यूपी के भोला मामा से कारतूस लाया था दरोगा, जबलपुर में होता कांड


170 कारतूस और पिस्टल के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 1 पिस्टल, 170 जिंदा कारतूस और एक सेंट्रो कार जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आज मामले की जानकारी दी।

मोहतरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर पकड़ा

​पुलिस को सूचना मिली थी कि कटनी की तरफ से एक सफेद सेंट्रो कार (एमपी 20-सी 6302) में दो युवक भारी मात्रा में हथियार लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर एएसपी जितेन्द्र सिंह, सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी आदित्य सिंघारिया और डीएसपी उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में टीम ने मोहतरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी की। कार रुकवाकर जब तलाशी ली गई, तो दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे (पिता संजय पाण्डे, निवासी महाराजपुर) के पास से एक पिस्टल और कार के डैशबोर्ड से 160 कारतूस (.32 बोर) मिले। वहीं, दूसरे युवक आदर्श बेन (पिता मनोज बेन, निवासी सुहागी) के पास से 10 कारतूस (315 बोर) बरामद हुए।

​नामी बदमाश है पकड़ा गया आरोपी

​पूछताछ में आरोपी विशाल पाण्डे उर्फ़ दरोगा ने बताया कि वह और आदर्श ये कारतूस उत्तर प्रदेश के अतर्रा (बांदा) से 'भोला मामा' नाम के व्यक्ति से 80,000 रुपये में खरीदकर लाए थे। इसमें से 72,000 रुपये के कारतूस विशाल ने और 8,000 रुपये के कारतूस आदर्श ने खरीदे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल पाण्डे शातिर अपराधी है, जिस पर अधारताल और पनागर थाने में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ थाना गोसलपुर में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 111 (संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

​इस बड़ी सफलता में गोसलपुर थाना प्रभारी श्रीमति गाजीवती पुसाम और क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम की अहम भूमिका रही। टीम में एसआई प्रभाकर सिंह परिहार, एएसआई कैलाश मिश्रा, अशोक पाण्डे, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, सत्यसेन, आरक्षक शिव बघेल, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, सतेन्द्र बिसेन, एसआई मीनू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा और आरक्षक सिन्दु कुमार शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak