जबलपुर। पाटन के गुरू पिपरिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की र्मात हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शहपुरा के अन्य हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है।
पाटन पुलिस ने बताया कि रविवार को सचिन परधान निवासी ग्राम रौंझा पाटन ने सूचना दी कि एफकान्स कम्पनी मझौली में जेसीबी चलाता है। शाम को उसके साथ एफकान्स कम्पनी में काम करने वाले साथी कर्मचारी अक्षय कुमार मेहता, अजीत मंडल के साथ पाटन में चाय पीकर वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन जे 2128 और अजीत मंडल दूसरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड के 4458 में अक्षय को बिठा कर अपने घर रौंझा खाना खिलाने जा रहा था। जैसे ही गुरू पिपरिया वेयर हाउस के पास पहॅुचे, तभी सामने से आ रही स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 सीई 1039 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये अचानक रांग साईड में घुसकर अजीत मंडल की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड के 4458 में टक्कर मार गिरा दिया। इससे अजीत मंडल एवं अक्षय सड़क पर गिर गये। अजीत केा सिर एवं शरीर में तथा अक्षय को सिर एवं चेहरे, उसके पैर में चोट आयी है। उसने 108 एम्बुलेंस केा सूचना दी। सभी शासकीय अस्पताल पाटन आये। डाक्टर ने चैक कर अक्षय को रेफर करते हुये अजीत मंडल निवासी ग्राम बांसघाट अरवल बिहार को मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह शहपुरा पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात भमकी निवासी अजय गोटिया ने सूचना दी कि उसके रिश्ते का भाई प्रदीप गोटिया राज मिस्त्री का काम करता था। वह गांव के पूरन चौधरी के साथ मोटर सायकल से काम करने कहीं गया था। रात लगभग 9 बजे उसे पूरन चौधरी के बेटे करन चौधरी ने बताया कि पिताजी पूरन चौधरी एवं प्रदीप काम से घर वापस आ रहे थे विमल धर्मकांटा के सामने मोटर सायकल से प्रदीप गिर गया है। बेहोश हालत में पड़ा है, सूचना पर वह एवं आशीष कोल के साथ मौके पर जाकर देखा प्रदीप बेहोश था तथा पूरन चौधरी एवं पूरन चौधरी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एस 2518 वहीं रोड़ पर पड़ी थी। प्रदीप को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल शहपुरा लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर प्रदीप गोटिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भमकी को मृत घोषित कर दिया।
