khabar abhi tak

तेज गति से आ रही कार नदी में गिरी, चालक को बचाया, मां-बेटी डूबी, तलाश जारी

 

दमोह। एमपी के दमोह स्थित नरसिंहगढ़ में आज शाम 4.30 बजे के लगभग तेज गति से भागती आ रही कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। कार के गिरते ही सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणजन पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश करते हुए कार चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मां-बेटी गहरे पानी में जाकर डूब गई, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

                           पुलिस के अनुसार ग्राम चैनपुरा छतरपुर निवासी सुनील अहिरवार अपनी क्विड कार से पत्नी व बच्ची को बिठाकर दमोह के लिए रवाना हुआ। शाम 4.30 बजे के लगभग जब वह नरसिंहगढ़ नदी के पुल से गुजर रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार के गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर घाट के किनारे बैठे ग्रामीणजन सहित राह चलते लोग पहुंच गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुनील को तो तलाश कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं सुनील की पत्नी व छोटी बेटी गहराई में जाकर डूब गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। जिन्होने मां-बेटी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह भी पता नहीं कि कार में महिला व बेटी के अलावा और कितने लोग सवार थे। वहीं अस्पताल में भरती सुनील बोलने की स्थिति में नहीं है। जिसके इलाज में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak