khabar abhi tak

जबलपुर: "पति-पत्नी और वो" के चक्कर में आरक्षक की बीच सड़क धुनाई, थाने पहुंचा मामला,देखें वीडियो



जबलपुर।
 शहर के ओमती थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब "पति-पत्नी और वो" के विवाद में एक पुलिस आरक्षक की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी गई। लड़की के रिश्तेदारों ने वर्दीधारी आरक्षक को सरेराह पकड़कर पीट दिया, जिससे मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरक्षक और लड़की पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि लड़की के परिजनों ने आपा खो दिया। गुस्से में आए रिश्तेदारों ने आरक्षक की वर्दी का लिहाज किए बिना उसे बीच सड़क पर ही धुनना शुरू कर दिया।

थाने में गहमागहमी,कई चर्चाएं

​हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक समेत लड़की पक्ष के लोगों को लेकर ओमती थाने आई। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी है और पुलिस दोनों तरफ की दलीलें सुन रही है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस फिलहाल अपने ही विभाग के आरक्षक और मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान उजागर करने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आधिकारिक तौर पर नाम स्पष्ट किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak