khabar abhi tak

जबलपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों की महाबैठक कल, नई कार्यकारिणी का होगा गठन


जबलपुर।
आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले शूरवीरों की विरासत को सहेजने और संगठन को मजबूती देने के लिए कल, 8 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे स्थानीय गांधी भवन टाउन हॉल में आयोजित होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के माध्यम से वर्ष 2026 के लिए नवीन सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पात्र वंशजों को सूचित किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएँ, ताकि संगठन की सदस्यता लेकर वे इस अभियान का हिस्सा बन सकें।

भोपाल से होगी पदाधिकारियों की घोषणा

​प्रकोष्ठ के पदाधिकारी केशव प्रसाद चौरसिया ने जानकारी दी कि मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय नारायण सितलानी ने जबलपुर जिला और नगर इकाई के लिए योग्य नामों की सूची मांगी है। बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा, जिसके बाद जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा भोपाल से की जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए मनोज नामदेव, राजेंद्र, रज्जू सराफ, ओमप्रकाश जायसवाल, ओम शर्मा, शिव मंगल यादव, डॉ. किरण गठौरिया, सुश्री प्रीति चौधरी, अशोक यादव, निर्मल चंद जैन, अशोक बर्मन, श्याम सोलंकी और अल्केश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने सभी वंशजों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak