पुलिस अधिकारियों को खबर मिली कि ग्राम दलपतपुर में कोमल सिंह लोधी अपने बेटे अनिल लोधी के साथ लम्बे समय से अवैध रूप से गांजा बेचने का काम कर रहा है। उसने अपने घर को ही गांजा का गोदाम बनाकर रखा है। वे गांजा की खेप बुलेरो से लेकर निकलने वाले है। जिसपर पुलिस अधिकारियों ने दलपतपुर स्थित घर पर दबिश दी। पुलिस ने कोमल पिता बल्देव लोधी उम्र 40 साल और उनके बेटे अनिल लोधी उम्र 32 साल निवासी दलपतपुर को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो कमरे में भारी मात्रा में गांजा मिला, इसके बाद बुलेरो की तलाशी लेने पर भी गांजा रखा मिला। पुलिस ने मकान व बुलेरो गाड़ी से करीब 43 किलो गांजा बरामद कर दोनों को गिर$फतार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि उक्त गांजा कहां से लाते है, कहां कहां सप्लाई करते है।