शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रेस्टोरेंट मालिक पर मामला दर्ज


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रेस्टोरेंट मालिक पर मामला दर्ज

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रांझी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2024 में जिम जाने के दौरान उसकी मुलाकात सुमित बर्मन (25 वर्ष) से हुई थी, जो गोरखपुर का निवासी है। सुमित शहर में एक रेस्टोरेंट संचालित करता है। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में सुमित ने उसे मदनमहल स्थित एक होटल में बुलाया और वहां शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अगस्त 2025 तक वह शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा।

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा और दी धमकी

​युवती ने जब आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसे कथित तौर पर डराने-धमकाने का भी प्रयास किया। अंततः पीड़िता ने मदनमहल थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी सुमित बर्मन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post