khabar abhi tak

विनोद जाखड़ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त, राहुल गांधी ने लिया था इंटरव्यू

नई दिल्ली. विनोद जाखड़ एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद की नियुक्ति को मंजूरी दी। बता दें कि विनोद राजस्थान से संबंधित हैं। बता दें कि एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में लगभग 15 संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए, जिसमें NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

जाखड़ अभी राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जाखड़ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जाखड़ वरूण चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब तक संगठन के अध्यक्ष थे।

विनोद जाखड़ की गिनती युवा दलित नेताओं में की जाती है। जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए खुद राहुल गांधी ने पिछले दिनों इंटरव्यू लिए थे। राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। जाखड़ की नियुक्ति को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak