khabar abhi tak

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: राजनैतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां,देखें लिस्ट


जबलपुर।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज शनिवार सुबह 11 बजे जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के संपन्न होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सूची को सार्वजनिक किया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, कलेक्टर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपियां सौंपीं। 

आगामी चुनाव इसी लिस्ट से होंगे



उन्होंने बताया कि इस सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया।बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को सक्रिय रखें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब आगामी निर्वाचनों के लिए इसी सूची को आधार माना जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak