नरघैया के ' बड़े बाबा गारमेंट ' में घमासान, ' खरीदी तो करनी पड़ेगी, वरना पैसे दो '!


जबलपुर।
नरघैया में दुकानदार और ग्राहक के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ग्राहक के दुकान से कपड़े नहीं खरीदने पर दुकानदार ने ग्राहक पर दबाव बनाते हुए खरीददारी पर मजबूर कर दिया। जब ग्राहक ने खरीदी नहीं की तो वह उससे पैसे मांगने लगा। फिर भी ग्राहक के नहीं मानने पर दुकानदार ने मारपीट करते हुए धारदाज वस्तु से ग्राहक के पेट में चोट पहुंचा दी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी सात्विक भोजक ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजयनगर अहिंसा चौक में हॉस्टल संचालन का काम करता है। मंगलवार को अपने जीजा राहुल पटारिया को कपड़े दिलाने के लिये बड़े बाबा गारमेंट्स नरघैया गया था। वह एवं उसके जीजा दुकान पर पहुंचे और अंदर गये। दुकान का संचालक खेमचंद जैन से जूते पहनकर दुकान के अंदर आने की बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। उसने कहा कि वह आपकी दुकान से अक्सर कपड़े ले जाता है एवं खटीक मोहल्ला में रहता है तथा अपना नाम बताया। तभी साश्वत जैन अंदर से आया और उसे दुकान के बाहर ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलोज करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो साश्वत जैन हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये बोला कि दुकान आया तो खरीदी कर नहीं तो पैसे देकर जा। उसने कहा कि ऐसी क्या जबरदस्ती है और बाहर आने लगा तो साश्वत जैन ने किसी धारदार चीज से हमलाकर पेट में चोट पहुंचा दी। मौके पर उसके जीजा एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो साश्वत जैन जान से मारने की धमकी देने लगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post