khabar abhi tak

रेलवे अस्पताल के बाथरुम में वार्ड बॉय की संदिग्ध हालत में मिली लाश, परिजनों ने पहुंचकर किया हंगामा, बोले हत्या की गई है

जबलपुर एमपी के जबलपुर स्थित रेलवे अस्पताल परिजनों में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के बाथरुम में वार्ड बॉय बाबू की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वार्ड बॉय की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते अस्पताल के कर्मचारी से लेकर डाक्टर पहुंच गए, इस बीच खबर मिलते ही परिजन भी आ गए, जिन्होने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। यहां पर उन्होने मामले में बाबू की हत्या की आशंका तक जताई है। 

                              खबर है कि रेलवे अस्पताल में बाबू नामक युवक वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ रहा। आज दोपहर के वक्त अपनी ड्यूटी के दौरान बाथरुम गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे तक बाबू बाथरु में ही पड़ा रहा। इस दौरान अन्य कर्मचारी बाथरुम गए तो उन्होने बाबू को पड़े देखा तो घबरा गए, बाहर आकर अपने साथियों को बताया, अस्पताल परिसर में यह खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते अन्य कर्मचारी, अधिकारी सहित अन्य लोग पहुंच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होने बाबू को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन पहुंच गए, उन्होने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि यह साधारण मौत नहीं है, बाबू की हत्या की गई है। यहां तक कि परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर भी हंगामा किया, उन्होने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak