khabar abhi tak

डीजे की ' थाप ' से थरथराते रहे गौरीघाट के मकान !


जबलपुर।
गौरीघाट के गणेश मंदिर के पास रविवार रात सड़क पर लगे पंडाल में ऐसा डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के मकानों में कंपन महसूस किया जा रहा था। पेट्रोलिंग टीम ने दबिश और आनन-फानन में डीजे बंद करवाया। डीजे संचालक के पास डीजे बजाने या पंडाल लगाने की कोई अनुमति नहीं थी, जिससे पुलिस ने डीजे सहित अन्य सामग्री जब्त की।

गौरीघाट पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड़ पर एक पंडाल में डीजे बजाकर अत्याधिक ध्वनि का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण करने से पंडाल में जाकर डीजे संचालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी बागड़ा दफाई काली मंदिर के पास ग्वारीघाट बताया। पंडाल निर्माण एवं डीजे बजाने की वैधानिक अनुमति मांगने पर नहीं होना बताया। डीजे संचालक के कब्जे से 6 नग छोेटे बड़े स्पीकर, एक बड़ा एम्पलीफायर कीमती लगभग 50 हजार रूपये के जप्त करते हुये डीजे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak