khabar abhi tak

शासकीय स्कूल में बाथरुम में छात्र को लगा करंट, बेहोश होकर फर्श पर गिरा, हालत अत्यंत गंभीर

 

कटनी। एमपी के कटनी में ग्राम बडग़ांव रीठी स्थित शासकीय स्कूल में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब बाथरुम पहुंचा छात्र करंट की चपेट में आ गया। छात्र की आवाज सुनकर अन्य छात्र व शिक्षक पहुंचे तो देखा कि छात्र बेहोशी की हालत में पड़ा है। उठाकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

                             पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम बडग़ांव रीठी स्थित शासकीय स्कूल में अध्ययनरत छात्र आहेम पिता खुशी लाल कुशवाहा आज सुबह 9 बजे के लगभग स्कूल परिसर में बने शौचालय में गया। जहां पर वह अचानक बिजली के तारों के संपर्क में आ गया जिससे करंट का जोरदार झटका लगा और वह गिर गया। आहेम की आवाज सुनकर साथी छात्र व शिक्षक पहुंच गए, जिन्होने देखा तो स्तब्ध रह गए। घटना के बाद स्कूल हड़कम्प मच गया। छात्र को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए कटनी के जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में बालक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले को लेकर स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak