khabar abhi tak

अक्टूबर में गायब हुआ युवक, आज मिली लाश, टैटू से हुई पहचान

मृतक का जीवित अवस्था का चित्र

जबलपुर
। इंद्राना चौकी क्षेत्र में पिछले चार महीनों से लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 21 वर्षीय युवक का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखन सिंह ठाकुर 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने बताया कि लखन मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, जिसके चलते वे काफी चिंतित थे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो 25 अक्टूबर को इंद्राना चौकी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से युवक की तलाश में जुटी थी।

पीएम रिपोर्ट में खुला ये राज

​26 फरवरी को ग्रामीणों ने बर्रा हनुमान मंदिर के पीछे हरदुआ के पेड़ पर एक शव लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव काफी पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था, लेकिन हाथ पर बने टैटू और पहने हुए कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान लखन सिंह ठाकुर के रूप में की। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, शव करीब तीन से चार महीने पुराना है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से नियमानुसार तलाश जारी थी। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस मौत के असली कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak