khabar abhi tak

साहित्यिक प्रतिभाओं को मिला मंच: शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान में 'बालारुण' का विमोचन


जबलपुर
। शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान, जबलपुर में आज संस्थान की वार्षिक पत्रिका 'बालारुण' के तीसवें संस्करण का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। यह पत्रिका संस्थान के अकादमिक और रचनात्मक सफर को साझा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राम मोहन तिवारी ने पत्रिका के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि बालारुण का प्रकाशन मुख्य रूप से संस्थान की वर्षभर की उपलब्धियों को संकलित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से प्रशिक्षुओं और स्टाफ की साहित्यिक व अन्य सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

​इन अतिथियों रही उपस्थिति 

​विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंडल, जबलपुर के संभागीय अधिकारी भगवान पाटिल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक, मढ़ाताल, जबलपुर के मुख्य प्रबंधक मितल कुमार शर्मा ने शिरकत की। यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राम मोहन तिवारी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। पत्रिका के सफल संपादन में श्रीमती अंजलि सक्सेना की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती बरखा खरे, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, डॉ. समीहा तिवारी, श्रीमती नीतू जैन, सुश्री स्वर्णप्रीत कौर एवं संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak