khabar abhi tak

नशामुक्ति केंद्र में भरती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाया

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट में भटेरा स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भरती युवक किरण बसेने की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किरण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित रिश्तेदार एकत्र हो गए, जिन्होने नशामुक्ति केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

                              बताया गया है कि किरण बसेने उम्र 36 वर्ष को अत्यधिक शराब सेवन की समस्या के कारण एक दिन पहले दोपहर नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज दोपहर के वक्त किरण की मौत हो गई। किरण की मौत की खबर से हड़कम्प मच गया, वहीं परिजनों सहित रिश्तेदार नशा मुक्ति केन्द्र पहुंच गए, जिन्होने केन्द्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने भर्ती के बाद काउंसलर से भाई से बात कराने का अनुरोध किया, तो काउंसलर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं नशामुक्ति केंद्र के संचालक धनेन्द्र हनवत ने बताया कि उन्हें भर्ती मरीज की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर किरण का शव बिस्तर पर सोई हुई अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि आसपास सो रहे मरीजों के अनुसार किरण रात करीब 12 बजे तक बातचीत कर रहा था, हाथ-पैरों में तेल लगवाया था और ठंड लगने की बात कहकर सो गया था।  संभव है कि रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी हो। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य सामने आएगे। उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak