khabar abhi tak

जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच होली दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम–जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम होली स्पेशल

यह गाड़ी दिनांक 03 मार्च एवं 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से शाम 19:40 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड  20:10 बजे, कटनी  21:20 बजे, मैहर  22:10 बजे, सतना  22:50 बजे, अगले दिन मानिकपुर  00:28 बजे, प्रयागराज छिवकी  02:15 बजे, मिर्जापुर 04:00 बजे, वाराणसी 07:05 बजे, जौनपुर जं. 08:30 बजे एवं अयोध्या धाम  11:25 बजे पहुंचेगी।

इसीप्रकार गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम-जबलपुर होली स्पेशल दिनांक 04 मार्च एवं 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन अयोध्या धाम से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर जौनपुर जं. 16:00 बजे, वाराणसी 17:10 बजे, मिर्जापुर 19:45 बजे, प्रयागराज छिवकी 21:30 बजे, मानिकपुर 00:23 बजे, सतना 01:50 बजे, मैहर 02:15 बजे, कटनी 04:35 बजे, सिहोरा रोड 05:20 बजे एवं जबलपुर 06:45 बजे पहुंचेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak