khabar abhi tak

सलैया रेल फाटक के पास डम्पर से टकराकर दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने एफआरवी पर किया पथराव, देखें लाइव वीडियो




जबलपुर।
स्लीमनाबाद के सलैया रेल फाटक (बंधी स्टेशन से स्लीमनाबाद के बीच) के पास रेत से भरे एक डम्पर से बुधवार की रात दो लोग टकरा गए। सड़क हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा हो गया। सूचना मिलते एफआरवी मौके पर पहुंची, जिसे देखते ही लोगों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया था। एफआरवी में सवार चालक और मौजूद पुलिस कर्मी जान बचाने भागे लेकिन बंद रेल फाटक से उनका वाहन टकरा गया। स्थिति यह हो गई थी कि एफआरवी का अगला हिस्सा फाटक के बूम के नीचे घुस गया था। 


जानकार कहते हैं कि मौके पर वाहन चालक और मौजूद पुलिस कर्मी जान बचाने वाहन छोड़कर भागे थे। लोगों ने उन पर भी पथराव किया था। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। देर रात तक लोगों को समझाइश दी जा रही थी। पुलिस ने डम्पर चालक को भी फरार बताया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak