जबलपुर ब्रेकिंग, गोराबाजार क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या, जलेबी खाने को लेकर उपजा था विवाद

 


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोराबाजार स्थित ग्राम भीटा-जैतपुरी में देर रात जलेबी खाने को लेकर उपजे विवाद पर कृष्णा उइके नामक युवक पर साजन झारिया से चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई है जब कृष्णा मोटर साइकल से अपने घर जा रहा था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 

                                बताया गया है कि गोराबाजार क्षेत्र में आयोजित मेले में जलेबी खाने को लेकर साजन झारिया का कृष्णा उइके से विवाद हो गया। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने दोनों को अलग अलग कराते हुए झगड़ा शांत करा दिया लेकिन साजन बदला लेने की फिराक में रहा। बीती देर कृष्णा मोटर साइकल से घर जाने के लिए निकला। जब ग्राम भीटा से जैतपुरी की ओर बढ़ रहा था, तभी पीछा करते हुए आए साजन झारिया ने रोककर फिर गाली गलौज शुरु कर दी। कृष्णा ने विरोध किया तो चाकू निकालकर दनादन वार किए। हमला होते ही कृष्णा जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने कृष्णा को खून ेस लथपथ हालत में देखा तो उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा उइके की हत्या की खबर से क्षेत्र से हड़कम्प मच गया, यहां तक कि लोग घरों से बाहर आ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश शुरु कर दी है। खबर यह भी है कि आरोपी साजन झारिया के साथ और भी साथी थे। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post