khabar abhi tak

जबलपुर में पदस्थ आईएफएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया, निजी कारण बताया, डीएफओ ने पीसीसीएफ को भेजा रिजाइन लेटर

जबलपुर. मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। पटेल वर्तमान में जबलपुर में डीएफओ योजना के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ रह चुके हैं। पटेल ने इस्तीफा देने की वजह निजी कारण बताया है।


पीसीसीएफको भेजे इस्तीफे में विपिन पटेल ने कहा है कि वे अपनी आईएफएस सर्विस से अनकंडीशनल इस्तीफा दे रहे हैं, जिसकी वजह निजी है। 4 फरवरी 2026 को भेजे इस्तीफे में पटेल ने कहा है कि उनका इस्तीफा कांपीटेंट अथॉरिटी को फॉरवर्ड करें और आईएफएस सेवा से उन्हें मुक्त किया जाए। पटेल ने इस्तीफे की कॉपी वन विभाग के सचिव को भी भेजी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak