khabar abhi tak

शर्मनाक:असामाजिक तत्वों ने तोड़ी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा, गढ़ा पुलिस ने शुरू की जांच


जबलपुर
। जबलपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित देवताल शैलपर्ण उद्यान में स्थापित महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा की नाक तोड़े जाने की इस घटना से विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पृथ्वीराज चौहान फाउंडेशन जबलपुर के संस्थापक ठाकुर दीपक सिंह राजपूत ने नगर निगम प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहाँ सुरक्षा पर लाखों खर्च हो रहे हैं, वहीं देश के बलिदानी महापुरुषों की प्रतिमाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के विरोध में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ठाकुर दीपक सिंह राजपूत, विजय कांडा, राजेंद्र चौधरी, श्रीमती कमला चौहान, रूपलाल यादव, अनुज सिंह ठाकुर, एडवोकेट धीरज सिंह ठाकुर, एडवोकेट रोहित सिंह चौहान (भानू), पिंकी ठाकुर, मिनाक्षी राजपूत, आरती सिंह, प्रवीण सिंह बैस, जी.एस. राजपूत, चिंटू राजपूत, मनोहर ठाकुर और राजेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak