khabar abhi tak

जबलपुर ब्रेकिंग: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत, इलाके में तनाव


जबलपुर।
बरगी क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार की अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मिंकू अग्रवाल (निवासी निगरी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जब प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा था, तभी मिंकू अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट के साथ दिल का दौरा पड़ा, जिसके तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में लोगों ने बरगी थाने का घेराव किया और शव को थाने में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन की सख्ती के दबाव में यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak